फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। कस्बे के वार्ड नंबर पांच के एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में ही फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी लोगों को तब मिली, जब मृतक की बहन कॉलेज से घर लौटी। उसने कमरे में पंखे के सहारे भाई के शव को फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

मृतक 17 वर्षीय युवक नीतीश कुमार पुत्र पूर्ण चंद घर में अकेले था। वह फंदे से कैसे और क्यों लटका इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। कॉलेज से आने पर जब भाई को फंदे से लटका देखा तो नीतीश की बहन दहाड़ मार कर रोने लगी। आसपास के लोग उसके घर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। दुपट्टा गले में बंधा हुआ था।
घर में अकेले था नीतीश
मृतक नीतीश 11वीं कक्षा का छात्र था। उसका बड़ा पाई पवन कुमार चंडीगढ़ में कार्यरत है और पिता जम्मू में नौकरी करता है। बहन कॉलेज गई हुई थी। उसकी मां भी घर में नहीं थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को उप जिला अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें