फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का भय: संक्रमण पर केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख को किया आगाह

Sat, 20 Nov 2021 11:22 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लेह/जम्मू

सार

लद्दाख प्रशासन से कहा गया है कि कोरोना मामलों में हो रही वृद्धि को नियंत्रित करें। इससे पहले जम्मू-कश्मीर को एहतियात बरतने और संक्रमण रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के बाद लद्दाख को भी विशेष एहतियात और संक्रमण रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाने को कहा है। इससे पूर्व केंद्र ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और आंध्रप्रदेश को कोरोना रोकथाम के प्रति सचेत किया था। अब लद्दाख और पुडुचेरी प्रशासन से कहा गया है कि कोरोना मामलों में हो रही वृद्धि को नियंत्रित करें। लद्दाख के लेह जिले को विशेष रूप से संक्रमण दर की बढ़ोतरी के लिए चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: स्कूल शिक्षा विभाग में दस हजार पद खाली, पर दस साल तक नहीं होगी नई भर्ती    

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को लिखे पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव आरती आहूजा ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में साप्ताहिक स्तर पर नए मामलों में 362 प्रतिशत वृद्धि हो गई है। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा है कि लद्दाख में अक्तूबर के अंत तक कुल 34 मामले थे, जो 17 नवंबर तक बढ़कर 157 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से सैंपल जांच में भी पॉजिटिविटी दर 1.5 फीसदी से बढ़कर 3.9 हो गई है। लेह में स्थिति और भी खराब है। यहां एक सप्ताह के नए मामले पहले की तुलना में 362 फीसदी ज्यादा हैं। पॉजिटिविटी दर भी प्रदेश में सर्वाधिक 4.81 प्रतिशत है, जिसे नियंत्रण में लाना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें