फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलाजिमों को कश्मीर लौटने के लिए वक्त दे सरकार

Fri, 19 Sep 2014 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट गर्वनमेंट इंप्लाइज ज्वाइंट एक्शन कमेटी जम्मू ने रियासती सरकार को मुलाजिमों के कश्मीर लौटने के लिए जल्दबाजी न करने की अपील की है। जम्मू में वीरवार को संवाददाता सम्मेलन में कमेटी के नेता सुभाष वर्मा ने कहा कि कश्मीर घाटी में प्राकृतिक आपदा को झेलकर मुश्किल से अपने घरों में जम्मू पहुंचे कर्मचारियों को कश्मीर में नौकरी ज्वाइन करने के लिए जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से उठाए जा रहे कदमों की निंदा करते हुए कहा कि कर्मचारी फिलहाल कश्मीर लौटने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को कश्मीर घाटी में नौकरी पर लौटने का फरमान हालात को देखते हुए ठीक नहीं है और कर्मचारियों को वापस लौटने के लिए वक्त दिया जाना चाहिए।

सुशील सूदन ने इस अवसर पर राज्य सरकार से अपील की कि वे कश्मीर में सचिवालय में अब भी जल भराव को देखते हुए जम्मू सचिवालय में कामकाज शुरू करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों के अलावा लोगों की समस्याओं का भी हल होगा। इस अवसर पर बाबू हुसेन मलिक, सुरेश शर्मा, महेश शर्मा, फारूक अहमद, यशपाल मगोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें