फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

391 नगर निगम कंसोलिडेटेड कर्मी नियमित

Fri, 22 Aug 2014 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य शहरी विकास एवं स्थानीय निकाय विभाग ने श्रीनगर नगर निगम में कार्यरत 391 कंसोलिडेटेड वर्करों की सेवाओं को नियमित कर दिया है। शहरी विकास मंत्री नवांग रिगजिन जोरा ने म्यूनिसिपल इंप्लाइज यूनियन के कार्यक्रम में यह ऐलान किया। इस मौके पर यूनियन ने जोरा को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जोरा ने कहा कि वह खुश है कि उन्होंने श्रीनगर म्यूनिसिपल कारपोरेशन के कर्मचारियों की लंबित मांग को पूरा कर दिया है। 391 कर्मचारी नियमित हुए है। जल्द ही विभागाीय पदोन्नति के जरिये 200 और कर्मचारियों को लाभ होगा। जोरा ने कहा कि श्रीनगर म्यूनिसिपल कारपोरेशन के पुनर्गठन के भी प्रयास जारी है। इस बाबत सभी वर्गों को विश्वास में लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

इस मौके पर आवास एवं शहरी विकास विभाग के आयुक्त सचिव सतीश नेहरू, श्रीनगर नगर निगम के आयुक्त डा. जीएन कसबा और आला अफसर मौजूद थे। इस दौरान इंप्लाइज जूनियन के अध्यक्ष नजीर अहमद खान, चेयरमैन मेहराजु़द्दीन भूजा और ज्वाइंट कमिशभनर बीए खान ने अपने अपने संबोधन में कर्मचारियों के नियमित होने का श्रेय जोरा को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें