फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने सेना को सीमांत गावों की मदद के लिए रोका

Sun, 31 Aug 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी गोलीबारी से विस्थापित हुए सीमांत ग्रामीणों की मदद में जुटी सेना को स्थानीय प्रशासन द्वारा रोके जाने का मामला बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा विधायकों अश्विनी शर्मा, प्रो. गारुराम और शाम चौधरी ने सदन में राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सीमांत ग्रामीणों को जबरन उनके घरों में भेजने का दबाव बनाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सेना के काम में खलल पैदा करने के बाद सेना ने सीमांत ग्रामीणों की मदद करना भी बंद कर दिया।

प्रशनकाल के दौरान विधायक अश्विनी शर्मा ने यह मुद्दा उठाते हुए स्पीकर से आग्रह किया कि राज्य सरकार इस पर अपना रुख स्पष्ट करें। अश्विनी शर्मा ने कहा कि गोलीबारी से लोगों के मकान टूट गए हैं। सीमांत ग्रामीण खौफ की वजह से विस्थापितों का जीवन बसर कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा सीमांत ग्रामीणों की अनदेखी पर जब सेना ने उनकी मदद को हाथ बढ़ाया तो उसे भी राज्य सरकार रोक रही है। इस दौरान नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक आगे आ गए। लेकिन राज्य सरकार की तरफ से किसी भी मंत्री ने इसका जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन


बाद में विधायकों अश्विनी शर्मा, प्रो. गारुराम, शाम चौधरी और सुखनंदन चौधरी ने सरकार के रवैये के विरोध में नाराजगी जाहिर करते हुए सदन से वाक आउट कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें