जम्मू कश्मीर रहबरे तालीम टीचर्स फोरम के
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य प्रधान विनोद शर्मा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंच कर
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंप कर अपनी समस्याएं
बताईं। शर्मा ने मंत्री को बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्थायी किए
गए हजारों शिक्षकों को करीब छह महीने से वेतन नहीं जारी किया गया है।
इससे
शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंचते जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दस वर्ष
लंबा संघर्ष करने के बाद करीब डेढ़ वर्ष पहले सरकार ने ईवी पैरा शिक्षकों
को स्थायी शिक्षक बनाया था, लेकिन इनको एक वर्ष से वेतन नहीं मिला है। इससे
हजारों रुपये का कर्ज शिक्षकों पर चढ़ चुका है।
इस बारे में जब
राज्य सरकार से बात की तो सरकार का कहना था कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत
नियुक्त किए गए शिक्षकों को वेतन केंद्र सरकार जारी करती है। प्रतिनिधिमंडल
में सुखदेव सिंह, कौशल शर्मा, अनिल कुमार, सोहन सिंह, मुश्ताक अहमद,
राजेंद्र सिंह व अन्य कई आरईटी शिक्षक शामिल थे।