जम्मू। जीएमसी में कोविड संक्रमित गंभीर मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त दो सौ बैड लगभग तैयार कर लिए गए हैं। इसमें ऐसे मरीजों का वार्ड 3,7, नया आईसीयू और एचडीयू वार्ड में इलाज किया जाएगा। इसके अलावा प्रसव मामलों के लिए एसोसिएटेड अस्पतालों में एसएमजीएस में वार्ड 7 और 8 को तैयार कर लिया गया है। गांधीनगर कोविड अस्पताल से रेफर होने वाले प्रसव मामलों को यहीं पर लिया जाएगा। जीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. नसीब चंद डिगरा की अध्यक्षता में सोमवार को हुई क्लीनिकल विभागीय अध्यक्षों और संबंधित अस्पताल अधीक्षकों की बैठक में आइसोलेशन बेड पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसोसिएटेड अस्पतालों में ई-चिकित्सा प्रणाली शुरू करने की तैयारी
जम्मू। कोविड संकट के बीच सामान्य मरीजों के लिए निकट भविष्य में जीएमसी और एसोसिएटेड अस्पतालों में ई चिकित्सा प्रणाली शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है। सोमवार को प्रशासक अमित शर्मा की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इसमें एम्स की तर्ज पर मरीजों के लिए आनलाइन ओपीडी सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि नेशनल ई हास्पिटल पोर्टल पर जीएमसी को पंजीकृत करवाया जाएगा। बैठक में डॉ. संदीप डोगरा, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ.. विवेक महाजन मौजूद रहे।