फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्थाई मुलाजिमो की नहीं सुनती सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्लूडी, पीएचई, फ्लोरीकल्चर, जेडीए और मेकेनिकल विभाग के अस्थायी मुलाजिमों ने मंगलवार को डिवकाम के कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मुलाजिमों ने जेएंडके नेशनल ट्रेड यूनियन फ्रंट के बैनर तले कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे मुलाजिमों ने अपनी मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि सभी विभागों में कार्यरत अस्थायी मुलाजिमों को स्थायी किया जाए।

दैनिक वेतन भोगी के तौर पर कार्यरत मुलाजिमों को भी विभागों में स्थायी करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे फ्रंट के प्रधान मो. गफूर डार ने कहा कि राज्य सरकार पिछले कई वर्षों से अस्थायी मुलाजिमों की मांगों को पूरा करने में बहुत ही आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

मांगें न मानीं तो 27 अगस्त को करेंगे प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न विभागों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी और अस्थायी मुलाजिमों को भत्ता देने में भी बहुत ही ज्यादा देरी करती है, जिसके चलते मुलाजिमों को अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करने में मुश्किल होती है।

डार ने कहा कि वह राज्य सरकार और मुख्यमंत्री से अपील करते हैं कि वह अस्थायी मुलाजिमों की मांगों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो मुलाजिम 27 अगस्त को राज्य भर में डिवकाम के कार्यालयों के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।

प्रदर्शन के दौरान नाजिर अहमद, राजिंद्र, अजय कुमार, सतीश, देवी दास, बरकत अली, रमेश, यशपाल, भानू प्रताप, लतीफअन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें