फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के दूरदर्शन केन्द्र से भेदभाव कर रही सरकार

Thu, 04 Sep 2014 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग की विभिन्न स्थानीय भाषा, संस्कृति और कला शैली को बढ़ावा देने के लिए डुग्गर चैनल की मांग उठाते हुए टेलीविजन साफ्टवेयर मेकर्स ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस की। कमेटी के प्रधान सुधीर सिंह जंबाल ने कहा कि दूरदर्शन केंद्र जम्मू और उसमें कार्य कर रहे कलाकार और कर्मचारियों के साथ भेदभाव हो रहा है।
विज्ञापन


प्रधान सुधीर सिंह ने कहा कि केंद्र से दूरदर्शन श्रीनगर और दूरदर्शन जम्मू केंद्रों के लिए बजट आता है लेकिन उसमें काफी अंतर है। श्रीनगर दूरदर्शन केंद्र को जम्मू केंद्र के मुकाबले पांच गुना ज्यादा फंड मिलता है। जंबाल ने बताया कि जम्मू केंद्र में सबसे ज्यादा ट्रांसमिशन किया जाता है और जम्मू केंद्र के पास विभिन्न क्षेत्रों की भाषाएं और कार्यक्रम हैं, जिसके जरिये संभाग की विभिन्न कला शैली, भाषा और संस्कृति को दर्शाया जा सकता है। यहां स्टाफ भी कम है।

उन्होंने प्रसार भारती और गृह मंत्रालय से मांग है कि दोनों दूरदर्शन केंद्रों के लिए बराबर बजट मिले। वहीं संभाग की संस्कृति को और भी बढ़ावा देने के लिए डुग्गर चैनल को बनाया जाना चाहिए। दूरदर्शन केंद्र जम्मू में नियुक्त स्टाफ को स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए। प्रधान ने कहा कि वह डुग्गर चैनल की मांग को लेकर आने वाले रविवार को पीएमओ डा. जितेंद्र सिंह से मिलकर उनके समक्ष सभी बातें रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें