फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सरकार ने पुलवामा में सीआरपीएफ को 10 साल के लिए फायरिंग अभ्यास की अनुमति दी

विज्ञापन
विज्ञापन
। जम्मू और कश्मीर सरकार ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ लेथपोरा (आरटीसी श्रीनगर) स्थित 100 मीटर बैफल फायरिंग रेंज में 10 साल की अवधि के लिए आवधिक फील्ड फायरिंग अभ्यास करने की अनुमति दी है।
विज्ञापन

गृह विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, ''युद्धाभ्यास, फील्ड फायरिंग और आर्टिलरी प्रैक्टिस अधिनियम, 1938 की धारा 9 की उपधारा (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, जम्मू और कश्मीर सरकार सीआरपीएफ को अधिसूचना एस.ओ-547/2024 दिनांक 26.11.2024 के तहत 100 मीटर बैफल फायरिंग रेंज के रूप में अधिसूचित पूरे क्षेत्र में समय-समय पर फील्ड फायरिंग अभ्यास करने के लिए अधिकृत करती है। यह अभ्यास ग्रुप सेंटर सीआरपीएफ लेथपोरा (आरटीसी श्रीनगर) जिला पुलवामा में इस अधिसूचना के जारी होने की तारीख से 10 साल की अवधि के लिए होगा, बशर्ते कि युद्धाभ्यास, फील्ड फायरिंग और आर्टिलरी प्रैक्टिस अधिनियम, 1938 के प्रावधानों का कड़ाई से पालन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें