फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, कारीगरों ने कामकाज रखें बंद

Fri, 20 Oct 2017 06:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शुक्रवार को विश्वकर्मा मंदिर में श्री विश्वकर्मा जयंती उत्सव समिति की तरफ से हवन, शोभायात्रा व भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर विधायक पवन गुप्ता मुख्य मेहमान थे। सभी कारीगरों ने कामकाज बंद रख कर उपकरणों की पूजा की और विश्वकर्मा मंदिर में माथा टेका।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे हवन यज्ञ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सुबह करीब नौ बजे हवन की पूर्णाहुति डाली गई। इसके बाद विश्वकर्मा सभा के पदाधिकारियों ने मिलकर मंदिर का झंडा फहराया। मंदिर में माथा टेकने के लिए दोपहर करीब तीन बजे तक श्रद्धालु लंबी कतार में लगे हुए नजर आए। कतार इतनी ज्यादा था कि श्रद्धालु राजमार्ग तक पहुंच गए थे।

इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे मंदिर से भगवान विश्वकर्मा की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में रामा आदर्श कला केंद्र के युवा कलाकारों ने हिस्सा लेकर विभिन्न प्रकार की झांकियां प्रस्तुत की। शोभा यात्रा एमएच चौक, सुभाष चौक, धार रोड, सलाथिया चौक, कोर्ट रोड, रामनगर चौक, मुखर्जी बाजार, इंदिरा चौक, गोल मार्केट, लाल चौक व शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर वापिस मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई, जहां भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया। सभा के कार्यकारिणी प्रधान विजय मन्हास ने राज्य सरकार से विश्वकर्मा दिवस पर अवकाश घोेषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समय समय पर यह मांग उठती रही है, लेकिन अभी तक वह पूरी नहीं हुई। इस अवसर पर राज कुमार बुच्चा, बृज मोहन शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें