फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुख्यालय से नीलाम होगा लाखों का सामान

Sat, 12 Dec 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय में रखा लाखों रुपये का सामान नीलाम होगा। यह सामान पिछले कई सालों से बिना इस्तेमाल के पड़ा है। राज्य पुलिस ने इसकी नीलामी के लिए गृह विभाग से मंजूरी मांगी थी।
विज्ञापन


गृह विभाग ने अब इसकी मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस सामान को बेच दिया जाएगा। इससे मिलने वाला पैसा सरकार के खजाने में जाएगा।

जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय के पास 69 लाख रुपये का सामान पड़ा हुआ है। इसका कोई इस्तेमाल नहीं हो रहा। गृह विभाग के सचिव आरके गोयल ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुलिस के 200 से अधिक खटारा वाहनों की नीलामी की गई थी। पुलिस विभाग के पास रखे पुराने सामान को बेचकर नया खरीदने के लिए यह सब चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें