रेल यातायात पर कोहरे की मार के बीच रेलवे ने विभिन्न ट्रेनों के रद्द होनेे के बाद कुछ ट्रेनों के फेरों में वृद्धि की है। इससे यात्रियों की कुछ हद तक राहत मिलेगी। ट्रेन संख्या 04992/04991 जम्मू तवी-पठानकोट-जम्मू तवी सप्ताह में पांच दिन चलने वाली ट्रेन को दोनों दिशाओं में एक दिसंबर से पंद्रह जनवरी तक लगातार चलाने का फैसला लिया है।
04409/04410 दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली सप्ताह में तीन दिन चलने वाली विशेष रेलगाड़ी को एक दिसंबर से पंद्रह जनवरी तक श्री माता वैष्णो देवी से तीन दिसंबर से सोलह जनवरी तक लगातार चलाने का फैसला लिया है।
04401/04402 आनंद विहार टर्मिनल से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-आनंद विहार टर्मिनल सप्ताह में दो दिन चलने वाली रेलगाड़ी को आनंद विहार से एक दिसंबर से पंद्रह जनवरी तक कटड़ा से दो दिसंबर से सोलह जनवरी तक लगातार चलाने का फैसला लिया है।