फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंजगराई में मां भगवती की रथ यात्रा निकाली

Tue, 23 Sep 2025 02:41 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
पहले नवरात्रि के उपलक्ष्य पर पंजगराई माता की रथ यात्रा में भाग लेते श्रद्धालू।
विज्ञापन
अखनूर। पहले नवरात्र के अवसर पर पंचायत पंजगराई की संगत ने रविवार को मां भगवती की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया। यह यात्रा मल्लें पुल के पास से आरंभ होकर मां भगवती दरबार पंजगराई तक संपन्न हुई। इसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक मोहन लाल, डीडीसी सदस्य भूषण बराल, नरेंद्र सिंह भाऊ, मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे। ध्वज फहराने के बाद मां भगवती व भारत माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त किया और खुशहाली की कामना की। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें