फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: सेना का आर्मी गुडविल स्कूल अब होगा ले.उमर फैयाज के नाम

Sat, 13 May 2017 03:32 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
जनरल ऑफिसर इन कमांड बी एस राजू - फोटो : ANI
विज्ञापन
कश्मीर के शोपियां में शहीद हुए सेना के जवान लेफ्टिनेंट उमर फयाज के परिवार से मिलने सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को उनके घर पहुंचे। सेना के इन शीर्ष अधिकारियों ने यहां शहीद उमर फयाज के परिवारजनों से मुलाकात की और उन्हें इस दुख की घड़ी में अपने साथ से सांत्वना देने की कोशिश की। 
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर सेना की विक्टर फोर्स के जनरल ऑफिसर इन कमांड बी एस राजू समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी कुलगाम स्थित उमर फयाज के घर पर पहुंचे हैं। इस दौरान जीओसी ने शहीद के परिवार से मुलाकात करते हुए फयाज को श्रद्धांजलि दी। 
  इस दौरान जीओसी ने कहा कि सेना फयाज के नाम पर अपने गुडविल स्कूल का नाम बदलने जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुलगाम में स्थित सेना के आर्मी गुडविल स्कूल का नाम अब लेफ्टिनेंट फयाज गुडविल स्कूल किया जाएगा। 
विज्ञापन

  We would be renaming a school here, 'Lt #UmmerFayaz Goodwill School': GOC Victor Force B S Raju pic.twitter.com/78ImPPU9Lx — ANI (@ANI_news) May 13, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें