फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से घुसपैठ हर बार नाकाम करेंगे : पांडे

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम किया जाएगा। यह बात घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने मंगलवार को श्रीनगर में प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि अधिक बलों को धकेलने या किसी बल को बाहर निकालने की जरूरत है। मौजूदा ऑपरेशनल को वह इसे पहले या बाद में किसी भी घटना से नहीं जोड़ना चाहते।
विज्ञापन

लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि काफी समय तक शांत रहने के बाद अब मौसम ठंडा होने से पहले पाकिस्तानी, आईएसआई के लिए यह सुनिश्चित करने का आखिरी मौका है कि वे आतंकवादियों और उनके समूहों को इस ओर धकेलें। हमें समय-समय पर इनपुट मिल रहे हैं। जीओसी ने कहा कि उड़ी और रामपुर सेक्टर में घुसपैठ के दो प्रयास हुए हैं, जिन्हें न केवल नाकाम कर दिया गया, बल्कि आतंकियों को मार गिराया गया। सेना एलओसी पर पूरी तरह सतर्क हैं। कहा कि घुसपैठ रोकने के उपाय पूरी तरह से पहले से ही मौजूद हैं। लेफ्टिनेंट डीपी पांडे ने जम्मू संभाग के पुंछ सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते कहा कि कल सेना को हुए नुकसान के लिए गहरी संवेदना है। यह ऑपरेशन अभी भी जारी है। वीर जवानों ने परम बलिदान दिया है। यहां ऑपरेशन पिछले कुछ दिनों से चल रहे हैं, जोकि इंटेलिजेंस पर आधारित ऑपरेशन हैं। इसलिए वह इसे पहले या बाद में किसी भी घटना से नहीं जोड़ना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें