फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनाव से पहले घाटी में सुरक्षा स्थिति स्थिर रखने के सभी उपाय किए : जीओसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। कश्मीर में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में सितंबर में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले कश्मीर में सुरक्षा स्थिति को स्थिर रखने के लिए सभी उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन


बारामुला के जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में रविवार को कारगिल युद्ध की रजत जयंती के वीर दिग्गजों के लिए आयोजित सम्मान समारोह में जीओसी ने कहा, अतंरराष्ट्रीय सीमाओं पर स्थिति स्थिर है। इसे बनाए रखने के लिए सेना हर कदम उठाएगी। सेना आतंकवाद विरोधी हर अभियान में सफल रही है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आरआर स्वैन के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर कि केंद्र शासित प्रदेश में 70 से 80 विदेशी आतंकवादी सक्रिय हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पुलिस प्रमुख की टिप्पणी तथ्यात्मक है। जीओसी ने कहा, जहां तक संख्या का सवाल है, डीजीपी ने एक तथ्य बताया है। आप अच्छी तरह जानते हैं कि ऑपरेशन कैसे किए जाते हैं। जीओसी ने कहा, सुरक्षा एजेंसियां विदेशी आतंकवादियों के खात्मे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दक्षिण कश्मीर में हाल ही में सफल आतंकवाद विरोधी अभियान पर जीओसी ने कहा कि यहां लंबे समय तक सक्रिय रहे लश्कर-ए-ताइबा कमांडर को मार गिराया गया।
विज्ञापन


कारगिल के वीरों को किया सम्मानित
इससे पहले जीओसी ने कारगिल युद्ध के वीरों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में सेना की हिमालयन रेजिमेंट ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें