तीन किलो चांदी से तैयार कमल चिन्ह के साथ ज्यूलर रिंकू चौहान: स्रोत स्वयं
जम्मू। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर जम्मू में भी लोगों में भारी उत्साह है। हर कोई उन्हें अपने अपने तरीके से बधाई देने का प्रयास कर रहा है। जम्मू के रहने वाले एक ज्यूलर ने अनोखे अंदाज में पीएम को मुबारकबाद दी है। उनके लिए 3 किलो चांदी से कमल का फूल तैयार किया है, जिसे फ्रेम करवा दिया गया है।
वार्ड नंबर 67 के रहने वाले रिंकू चौहान ने चांदी का कमल बनाया है। जिसे वह मोदी को भेंट करना चाहते हैं। ज्यूलर रिंकू चौहान का कहना है कि वह नरेंद्र मोदी में भगवान का रूप देखते हैं। उन्होंने देश में राम मंदिर बनवाया। जम्मू-कश्मीर से 370 हटाई । इस वजह से आज जम्मू-कश्मीर में खुशहाली और शांति है। यहां से आंतकवाद मिट गया है। कश्मीर में शांति है और पर्यटकों से गुलजार है। वह प्रधानमंत्री को इसे भेंट करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने यह चांदी का कमल बनाया है।
तीन किलो चांदी से तैयार कमल चिन्ह के साथ ज्यूलर रिंकू चौहान: स्रोत स्वयं