गो एयर का एक विमान रविवार को श्रीनगर से यात्रियों का सामान लिए बगैर जम्मू आ गया। घंटे भर इंतजार के बाद भी यात्रियों को सामान नहीं मिला। बताते हैं कि विमान के जम्मू पहुंचने पर कई यात्रियों को सामान नहीं मिल पाया। इस पर दर्जनभर से अधिक यात्रियों को सामान के लिए रुकने को कहा गया। गो एयर के अधिकारी ने यात्रियों से कहा कि उनका सामान दोपहर बाद दूसरे विमान से आएगा। एक घंटे से भी अधिक समय तक इंतजार करने के बाद उन्हें बताया गया कि सामान सोमवार को ले जाएं।