फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएमसी परिसर में कार्यक्रम, कहा-जमीनी स्तर पर मानवता की सेवा कर रहे फार्मासिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जम्मू कश्मीर फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सोमवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया। कार्यक्रम में बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के लक्ष्य को प्राप्त करने में फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये लोग जमीनी स्तर पर मानवता के लिए सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन


जीएमसी परिसर में कार्यक्रम के मुख्यातिथि पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री शाम लाल शर्मा ने कहा कि फार्मासिस्ट ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज की बेहतरी के लिए करना चाहिए। निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू डॉ. राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि परिणाम देने में फार्मासिस्टों की भूमिका अहम है। समाज के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बड़ी अहम हैं। अध्यक्ष जम्मू कश्मीर मेडिकल कर्मचारी फेडरेशन सुशील सूदन ने फार्मासिस्टों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अध्यक्ष जेके गवर्नमेंट फार्मासिस्ट एसोसिएशन भारत भूषण भगत, दीपक शर्मा, सुरजीत कुमार, सौरव बख्शी, विनोद कुमार, आरपी सिंह, कुलदीप प्रमुख रूप से मौजूद रहे। अंत में बेहतर काम करने वाले सेवानिवृत्त फार्मासिस्टों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें