पीजी विभाग कम्युनिटी मेडिसिन गवर्नमेंट मेडिकल कालेज जम्मू से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने एमसीआई रीजनल सेंटर, हिमालयन इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (एचआईएमएस) देहरादून में हुए मेडिकल एजुकेशनल टेक्नोलाजी वर्कशाप में रियासत से प्रतिनिधित्व किया।
इसमें यूपी, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जेएंडके से 28 फैकल्टी सदस्यों ने शिरकत कर प्रभावशाली विचार रखे। कार्यक्रम में संबंधित विषयों पर अनुभवों और सुझावों का आदान-प्रदान किया गया।
एचआईएमएस में मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) का रीजनल सेंटर शुरू किया गया है। इस सेंटर के अंतर्गत उत्तर भारत के 16 मेडिकल कालेज आएंगे।