फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राफ्ट मेले में दिखी डोगरा संस्कृति की झलक

विज्ञापन
मेले के दौरान डोगरी हिरण नृत्य पेश करते नृत्य। संवाद - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। जम्मू कश्मीर अकादमी ऑफ आर्ट कल्चर व लैंग्वेज की तरफ से तहसील भमाग के गांव बक्कल में सोमवार को एक दिवसीय संस्कृति व क्राफ्ट मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन डीसी बबीला रकवाल ने डीडीसी चेयरमैन सर्राफ सिंह नाग तथा बीडीसी भमाग अशोक सिंह ठाकुर की उपस्थिति में किया। मेले में डोगरा संस्कृति की झलक दिखी। लोगों ने उत्साह से मेले का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

मेले के दौरान आयोजित किए गए सांस्कृतिक तथा रंगारंग कार्यक्रमों में आए हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान विभिन्न तरीकों से डोगरा संस्कृति को दिखाया गया। कुढ़ नृत्य के साथ ही लोहड़ी पर्व पर होने वाले हिरण नृत्य, गितडू के साथ ही गोझरी गानों को भी पेश किया। कलाकारों की तरफ से दी गई हर एक प्रस्तुति को ग्रामीणों ने खूब सराहा और तालियां बजा कर कलाकारों का हौसला बढ़ाया। मेले के दौरान विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल भी लगाए गए थे, जिनके जरिये लोगों को योजनाओं के बारे में बताया गया। डीसी ने सभी अधिकारियों के साथ मिल कर स्टालों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने विभागों से संबंधित कर्मचारियों को कहा कि वह योजनाओं की पूरी जानकारी ग्रामीणों को दें, ताकि वह इसका पुरा लाभ उठा सके। मेले को देखने के लिए भमाग के अलावा अरनास, रियासी से भी लोग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें