फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लैमर क्लब ने 26 रनों से जीता खिताब

Mon, 08 Dec 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्लैमर क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने एलओसी क्रिकेट क्लब को पछाड़कर दूसरी मंजीत सिंह मेमोरियल ट्वंटी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। पुंछ में मैदान पर हुई इस प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर दबाव की रणनीति बनाकर खेला और उन्हें सफलता भी मिली।
विज्ञापन


ग्लैमर क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में 147 रनों का लक्ष्य दिया। इसमें सचिन ने 42 और साहिल ने 40 रनों की शानदार पारी खेली। एलओसी की ओर से फिरदोस ने तीन बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। आकिब ने दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में एलओसी के बल्लेबाज 19.5 ओवर में 121 रन ही जुटा पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें