फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माशूकाएं ही मरवा रहीं आतंकी, बुरहान वानी, सब्जार और दुजाना इसका सबूत

Sat, 11 Nov 2017 04:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर के युवा आतंकियों को अब अय्याशी रास नहीं आ रही। आतंकियों की माशूकाएं उनका साथ छोड़ रही हैं। दरअसल, आतंकियों से जुड़ी युवतियां पढ़ी-लिखी हैं और अपना भविष्य बेहतर बनाना चाहती हैं। वे आतंकियों की आदतों और अय्याशी से तंग आ चुकी हैं।
विज्ञापन


इसलिए छुटकारा पाने के लिए सुरक्षा बलों को आतंकियों की सूचनाएं दे रही हैं। कई बड़े आतंकी थे, जिनको माशूकाओं की सूचना पर ढेर किया गया। आतंकी बुरहान वानी, सब्जार और दुजाना ऐसे ही मारे गए।

अब इससे मिली कामयाबी से सुरक्षा एजेंसियां भी आतंकियों तक पहुंचने के लिए उनकी माशूकाओं तक पहुंचने का नेटवर्क बनाने में जुटी हैं। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों से कानून, इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि की पढ़ाई करने वाली छात्राएं जुड़ी हुई हैं, लेकिन यह आतंकियों से अब तौबा करने लगी हैं। वे आतंकियों की आदतों से तंग आ चुकी हैं। साथ ही वे अपने भविष्य को लेकर आगे बढ़ना चाहती हैं। इसलिए खुफिया एजेंसियों तक खुद ही इसकी सूचनाएं पहुंचा रही हैं।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकियों से नाता रखने वाली युवतियां उच्च शिक्षा रखने वाली हैं। उनको समझ आ गया है कि आतंकियों के साथ उनका कोई उज्ज्वल भविष्य नहीं है। इसलिए वे उनसे दूरी बना रही हैं। उल्लेखनीय है कि सेना और अन्य सुरक्षाबलों की कार्रवाई में इस साल अब तक कश्मीर में 170 आतंकी मारे गए हैं। आपरेशन ऑलआउट में मिल रही कामयाबी के पीछे यह भी एक कारण है कि आतंकियों की माशूकाओं से उनकी जानकारी मिल रही है। 
विज्ञापन

अब पोस्टर ब्वॉय की छवि पसंद नहीं

आतंकियों की पोस्टर ब्वॉय वाली छवि के जाल में अब घाटी की युवतियां नहीं फंस रहीं। आतंकी सोशल नेटवर्किंग साइट पर खुद को पोस्टर ब्वाय के नाम से फेमस करते हैं। वीडियो के जरिये खुद को लोगों का मसीहा बताते हैं। वे अत्याधुनिक हथियारों के साथ फोटो और वीडियो वायरल करते हैं।

इससे युवतियों को इंप्रेंस करते हैं और अपने जाल में फंसा लेते हैं। अब युवतियों को समझ आ चुकी है कि उनका आतंकियों के साथ कोई भविष्य नहीं, इसलिए दूरी बना लेती हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी इनके सोशल अकाउंट पर पूरी नजर रखती हैं। 

अय्याशी में मारे गए आतंकी
आतंकी बुरहान वानी अनंतनाग में मारा गया था। आतंकी बुरहान की माशूका कानून की छात्रा है, जिसने बुरहान को बुलाया और सुरक्षाबलों से ढेर करवा दिया। बुरहान की कई और माशूकाएं भी थीं। इसके बाद आतंकी सब्जार भट्ट मारा गया। सब्जार की करीब 16 गर्लफ्रेंड थीं। इनमें मेडिकल और इंजीनियरिंग तक की छात्राएं हैं।

इसके बाद आतंकी अबू दुजाना मारा गया। अबू दुजाना ने पुलवामा में युवतियों को तंग करके रखा था। वह जब चाहता था, किसी भी युवती के घर घुसकर अय्याशी करता था। दुजाना की भी कई गर्लफ्रेंड थीं। उन्हीं में से एक की सूचना पर उसे ढेर किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें