फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क ने ले ली आतंकी की जान, प्रेमिका से ईद पर मिलने आया था बुरहान वानी

Mon, 11 Jul 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
बुरहान वानी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अनेक आतंकियों, डकैतों और माफियाओं की तरह बुरहान के लिए उसका इश्क मौत का सबब बना। इश्किया डाह ने उसकी जान ले ली। अमूमन वह जंगलों में ही रहता था। वहीं उसने अपने ठिकाने बना रखे थे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के चलते वह बड़ी चतुराई से अपने नेटवर्क के साथ जुड़ा रहता था और सुरक्षा बलों की पकड़ में भी नहीं आता था। लेकिन ईद पर माशूका से मिलने की हसरत उसके लिए मौत का सबब बन गया।

सूत्रों का कहना है कि बुरहान वानी की माशूका बचपन से ही उसके संपर्क में थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक आतंक के इस पोस्टर ब्वॉय के कई युवतियों से करीबी रिश्ते थे। बताते हैं कि बुरहान की माशूका ने वाट्सएप पर किसी और लड़की से उसे चैट करते हुए देख लिया।
विज्ञापन

बुरहान से नाराज प्रेम‌िका ने पुल‌िस को दी खबर

आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी - फोटो : File Photo
इस पर वह भड़क गई और उसने पुलिस को बुरहान के बारे में बता दिया। चर्चा यह भी है कि पुलिस को उसके आने की भनक पहले ही लग गई थी। हालांकि सुरक्षा बलों को पहली सूचना उसके साथी आतंकी और बॉडीगार्ड सरताज के बारे में मिली थी।

उनके पास इनपुट थे कि सरताज साये की तरह बुरहान के साथ रहता है, इसलिए उन्हें बुरहान के भी होने की पूरी उम्मीद थी। यह सच भी निकली। बाद में माशूका की मुखबिरी से एसओजी की सूचना और पुख्ता हो गई। 
विज्ञापन

कौन था बुरहान वानी?

अपने साथी के साथ बुरहान
16 साल की उम्र में ही आतंकी बना बुरहान घाटी के पढ़े-लिखे युवाओं को बहकाकर आतंकी बना रहा था। फेसबुक पर भी बहुत सक्रिय था। सुरक्षा बलों के लिए मन में गहरी नफरत रखने वाला यह आतंकी 2010 में हिजबुल में शामिल हुआ था।

एक के बाद एक कई बड़ी वारदातों को अंजाम देने के चलते यह जल्दी ही आतंक का आका बन गया। बुरहान शांत इलाकों में भी आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा था।

सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर हथियार लूटना उसके ग्रुप का स्टाइल था। आतंक के मौजूदा दौर में यह कश्मीर का मोस्ट वांटेड आतंकी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें