फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौंवी की छात्रा को बेचने जा रहे बदमाश दबोचे

Fri, 20 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी के एक प्राइवेट स्कूल की नौवीं कक्षा की अपहृत छात्रा को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ही जम्मू रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। अपहरणकर्ता युवक उसे किसी बाहरी राज्य में ले जाने की फिराक में था। जानकारी के अनुसार, बुधवार को छात्रा घर से स्कूल के लिए आई थी।
विज्ञापन


देर शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने अपने स्तर पर छानबीन करने के बाद पुलिस में छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी शरीफ अहमद के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया।

पुलिस ने पता लगाया कि उसे आखिरी बार सांबा निवासी एक युवक हैप्पी कुमार भारती के साथ कहीं देखा गया था। पुलिस ने युवक के फोन को सर्विलांस पर रखा। वहीं वीरवार सुबह ही पुलिस ने अपहरणकर्ता के फोन की लोकेशन जम्मू में प्राप्त कर ली। तुरंत पुलिस टीम को जम्मू भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने जम्मू रेलवे स्टेशन से छात्रा को बरामद कर युवक को दबोच लिया। शुक्रवार को छात्रा को मेडिकल जांच के बाद उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया। अपहरणकर्ता को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पुलिस ने रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें