फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने छात्रा के चेहरे पर किया वार, 15 टांके लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी शहर के अब्दुल्ला पुल स्थित ऑटो स्टैंड में मंगलवार दोपहर बाद करीब तीन बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल के वापस घर जा रही एक छात्रा पर अज्ञात युवक ने हमलाकर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के एचईएम स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा रोजिया आसिफ निवासी पांजा चौक स्कूल में छुट्टी होने के बाद वापस घर जा रही थी।

पीड़ित छात्रा आटो नं. जेके11-4070 में बैठी ही थी कि किसी युवक ने उस पर हमला कर दिया। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती युवक ने उसके चेहरे पर पंच से वार कर दिया।

छात्रा बेहोश होकर वहीं गिर पड़ी। इस मौके पर मौजूद अन्य छात्राओं व लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो फायदा उठाते हुए युवक वहां से भाग निकला।
Trending Videos

बयान देने की हालत में नहीं है छात्रा

वहीं, घायल छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिला अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार छात्रा के नाक पर और होठ पर गहरे घाव हैं।

बाहर करीब 15 टांके लगाए गए हैं व नाक के भीतर भी गहरी चोट आई है जिससे नाक की हड्डी टूटने की भी आशंका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात हमलावर की पहचान और धर पकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है।

एसएचओ यशपाल सिंह जम्वाल और पुलिस चौकी प्रभारी जहांगीर अहमद ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात युवक की तालाश शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा अभी अपने बयान देने योग्य नहीं है। क्योंकि गंभीर व गहरी चोट के कारण सदमे में है।
विज्ञापन

मेटाडोर में छात्रा की हुई थी निर्मम हत्या

उल्लेखनिय है कि पिछले वर्ष भी शहर के एसवीएस डिग्री कालेज की एक छात्रा को उसके प्रेमी ने चलती मेटाडोर में गले में चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया था।

शहर के मुरादपुर क्षेत्र की निवासी बीए पार्ट वन की छात्रा डाली शर्मा कालेज से वापस घर जा रही थी, जब उसके प्रेमी ने खुले आम चलती गाड़ी में उसके गले पर तेज धार चाकू से हमला कर मौके पर ही मार डाला था।

वहीं छात्रा को मारने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर निगल कर अत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने घटनास्थल से थोड़ी ही दूरी पर आरोपी को धर दबोच लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें