फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों संग पकड़े गए डीएसपी मामले पर उप राज्यपाल मुर्मू बोले- जल्द ही सच सामने होगा

Wed, 15 Jan 2020 01:25 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में बना देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम खिलाड़ियों के लिए समर्पित कर दिया गया है। आज यानी कि बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने इसका उद्घाटन किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने हाल ही में आतंकियों संग पकड़े गए डीएसपी दविंदर सिंह मामले पर भी प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने घाटी के माहौल को लेकर कहा कि हालात तेजी से बेहतर हो रहे हैं। मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाली की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही इसे बहाल किया जाएगा।

आतंकियों संग पकड़े गए डीएसपी दविंदर सिंह मामले पर उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने कहा कि डीएसपी मामले की जांच चल रही है। जल्द ही हकीकत सामने होगी। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले कल यानी कि मंगलवार को उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के सलाहकार फारूक खान ने हिजबुल कमांडर नवीद बाबू के साथ पकड़े गए डीएसपी देविंदर सिंह के मामले को लेकर कहा कि मामले से संबंधित कोई भी जानकारी साझा नहीं करूंगा, मामले की जांच चल रही है। इस दौरान उन्होंने दविंदर सिंह को धोखेबाज करार दिया। साथ ही उसे पकड़ने व खुलासा करने का श्रेय जम्मू कश्मीर पुलिस को दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनीतिक दल उन मामलों पर राजनीति कर रहे हैं जो सीधे भारत की सुरक्षा से संबंधित हैं।

बता दें कि हिजबुल कमांडर नवीद बाबू के साथ पकड़े गए डीएसपी दविंदर सिंह से पूछताछ में हुए खुलासे के बाद सोमवार को उसके श्रीनगर में इंदिरा नगर स्थित आवास पर छापा मारा गया। पूरे मामले से जुड़ी अहम कड़िया तलाशने के लिए एक दर्जन जांच टीम बनाई गई हैं। यह टीम कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जांच कर रही हैं। एक टीम स्थायी तौर पर शोपियां में है। मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है। हालांकि, पहले से ही तमाम खुफिया एजेंसियां अपने-अपने स्तर पर इसकी जांच कर रही हैं। डीएसपी से आईबी और रॉ समेत कई एजेंसियों ने पूछताछ की है।

डीएसपी कई मोबाइल फोन ऑपरेट कर रहा था। इन नंबरों से सिर्फ वह आतंकियों से बात करता था। इन नंबरों की जांच भी की जा रही है। इन नंबरों से फोन कॉल, या फिर सोशल मीडिया के जरिये हुई गतिविधियों का पता लगाया जा रहा है।
 
कश्मीर में डीएसपी के साथ पकड़े गए दोनों आतंकी गणतंत्र दिवस पर बड़े हमले की फिराक में थे। सूत्रों का कहना है कि आतंकी पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और जम्मू में हमले की साजिश रच रहे थे। दोनों आतंकियों के साथ कुछ और आतंकियों को भी जुड़ना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें