फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के लिए फंडिंग पर NIA ने कश्मीरी अलगाववादियों पर कसा शिकंजा

Tue, 30 Aug 2016 12:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में आतंकवाद के लिए हो रही फंडिंग की जांच के मामले में एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) हुर्रियत के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी के बडे़ बेटे से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


एनआईए की ओर से गिलानी के बड़े बेटे नईम गिलानी को समन जारी किया गया है। नईम को एनआईए ने नईम को श्रीनगर स्थित जांच एजेंसी के सब कार्यालय में पेश होकर बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
 
कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान सहित कई देशों से फंडिंग किए जाने का खुलासा हुआ था। इसमें हवाला की राशि कश्मीर के सामान्य लोगों  के खातों में जमा कराने की बात भी सामने आई थी। इसके चलते एस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एनआईए ने जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

Syed Ali Shah Geelani - फोटो : PTI
प्राथमिक जांच में एनआईए ने कुछ खातों को खंगाला और खाताधारकों से पूछताछ भी की गई। एनआईए ने उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।

सूत्रों के अनुसार इसे दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा से पकड़ा गया है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। एनआईए की ओर से गिलानी के बड़े बेटे को समन किए जाने का हुर्रियत की ओर से विरोध किया गया है।

हुर्रियत ने बयान जारी कर जांच एजेंसी की कार्रवाई को दहशत पैदा करने वाली और गिलानी परिवार की छवि को धूमिल करने की साजिश करार दिया है।
विज्ञापन

सामान्य खातों के प्रयोग पर सरकार गंभीर

सुरक्षा बलों पर पथराव - फोटो : File Photo
हुर्रियत की ओर से जारी बयान के मुताबिक एनआईए की ओर से मोहम्मद अशरफ शेर्रई, पीर सैफुल्ला, अल्ताफ अहमद शाह और एयाज अकबर से भी पूछताछ की जा चुकी है। 

गौरतलब है कि बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से घाटी में हिंसा जारी है। कुछ दिन पहले खुफिया इनपुट सामने आए थे कि घाटी में पत्थरबाजी और आतंकियों के लिए पैसा उपलब्ध करवाने के लिए सामान्य खातों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिस पर केंद्र सरकार ने तुंरत मामले की जांच एनआईए को सौंप दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें