फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गुलाम नबी आजाद को जम्मू हवाई अड्डे पर रोका गया, वापस दिल्ली भेजा

Tue, 20 Aug 2019 05:05 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद को मंगलवार को जम्मू हवाई अड्डे पर रोक दिया गया और उन्हें वापस दिल्ली भेज दिया गया। आजाद के करीबी सूत्रों ने बताया कि जम्मू हवाई अड्डे पर उतरने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को हवाई अड्डे से बाहर नहीं निकलने दिया गया। वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होने वाले थे।

विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद ने कहा कि यह लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। यदि मुख्यधारा के राजनीतिक दलों का दौरा नहीं हुआ, तो कौन जाएगा? जम्मू-कश्मीर के  तीन पूर्व सीएम पहले से ही घर में नजरबंद हैं और एक पूर्व सीएम को राज्य में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है, यह असहिष्णुता का संकेत है। 

विज्ञापन


इससे पहले भी आजाद ने एक बार घाटी में जाकर नेताओं से मिलने का प्रयास किया था, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें दिल्ली लौटने पर मजबूर कर दिया था। बता दें कि, पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए को निष्प्रभावी कर दिया था। 
विज्ञापन


राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री आजाद हाल ही में अनुच्छेद 370 की कई धाराएं खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने से पैदा हुए हालात की पृष्ठभूमि में कश्मीर जा रहे थे।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें