फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद ने साधा भाजपा पर निशाना, बोले- सरकार ने विकास को गति नहीं दी

Fri, 15 Nov 2019 11:52 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गुलाम नबी आजाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सरकार ने विकास परियोजनाओं को गति देने पर ध्यान नहीं दिया है। भद्रवाह में उनके कार्यकाल में जो प्रोजेक्ट शुरू किए गए थे, वे आज भी उसी गति से चल रहे हैं। यहां विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन सरकार ने क्षेत्रवासियों को निराश किया है।

विज्ञापन


आजाद तीन दिनी दौरे में दूसरे दिन गुरुवार को जम्मू कश्मीर के भद्रवाह दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने भद्रवाह की विभिन्न चालू परियोजनाओं की गति की समीक्षा की। इसके साथ पार्टी और जन प्रतिनिधियों से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

आजाद ने टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर, टिलिगढ़ कांप्लेक्स आदि प्रोजेक्टों का जायजा लिया। उन्होंने भद्रवाह की विकास परियोजनाओं की प्रगति पर असंतोष जताते हुए कहा कि सरकार ने भद्रवाह को नजरअंदाज किया है। क्षेत्र में सड़क संपर्क के साथ अन्य बुनियादी ढांचे के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद ने नेहरू युवा केंद्र के विद्यार्थियों से किया संवाद

उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस के अलावा नेहरू युवा केंद्र के विद्यार्थियों से संवाद किया। इस बीच पंचों, सरपंचों ने आजाद से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और मांगों से अवगत कराया। आजाद ने कहा कि भद्रवाह में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। लेकिन अफसोस है कि जो कार्य उनके कार्यकाल में शुरू किए गए थे वे आज भी अधूरे पड़े हुए हैं। भद्रवाह में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जिससे क्षेत्र की अर्थ व्यवस्था मजबूत हो सके।

उन्होंने कहा कि सरकार को बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर काम करना चाहिए। लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएं। आजाद ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच आजाद का काफिला चंद्रकोट के लिए रवाना हो गया। दौरे के आखिरी दिन आजाद रामबन में रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें