फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में बोले आजाद: पूर्ण राज्य का दर्जा, जमीन की सुरक्षा, नौकरी हमारा प्राथमिक उद्देश्य

Thu, 16 Mar 2023 12:33 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हैं, जिसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी संपत्ति कर के खिलाफ है। जेकेएसएसबी के उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं जो एप्टेक के साथ अनुबंध को हटाने का विरोध कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा, जमीन की सुरक्षा और नौकरी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजद पार्टी (डीपीएपी) का प्राथमिक उद्देश्य है। इन मुद्दों के पूर्ण होने तक पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी। यह बातें डीपीएपी के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के जालूरा सोपोर में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी लोगों को कभी भी छल और झूठ से धोखा नहीं देगी। यह सुनिश्चित करने के लिए दिनरात काम किया जाएगा, ताकि यूटी का हर व्यक्ति शांति और विकास का लाभ उठा सके। राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग करते हैं, जिसके लिए संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी संपत्ति कर के खिलाफ है। जेकेएसएसबी के उम्मीदवारों का समर्थन करते हैं जो एप्टेक के साथ अनुबंध को हटाने का विरोध कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सत्ता मिलने पर कानून के जरिए नौकरियां और जमीन सुरक्षित की जाएगी। अनुच्छेद 35ए को हटा दिया गया। इसे विधानसभा के माध्यम से ही कानून पारित कर बहाल किया जा सकता है। ताकि रोजगार और जमीन सुरक्षित रहे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जीएम सरूरी, कोषाध्यक्ष ताज मोहिउद्दीन, महासचिव हाजी अब्दुल राशिद डार, प्रांतीय अध्यक्ष मोहम्मद अमीन भट्ट, मुख्य प्रवक्ता सलमान निजामी, जिला अध्यक्ष कुपवाड़ा मुनीर मीर, शफीक शबनम, सुजादा बशीर, फारूक शिकारी, उमर काकरू, आमिर रसूल, सज्जाद अहमद, शाहजहां डार, आरिफ मकबूल, अल्ताफ डार, वसीम याकूब, उबैर मुश्ताक आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें