जम्मू। अपनी पार्टी में पदाधिकारियों को लेकर लंबा इंतजार खत्म करते हुए अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने मुख्य पदाधिकारियों की घोषणा की। पूर्व मंत्री गुलाम हसन मीर को पार्टी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।
एजाज अहमद खान, चौधरी जुल्फकार अली, जफर इकबाल मन्हास और उस्मान मजीद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रफी अहमद मीर, विजय बकाया और विक्रम मल्होत्रा को महासचिव का अहम पद दिया गया है। इसके अलावा मो अशरफ मीर, जगमोहन सिंह रैना को कश्मीर संभाग का संभागीय अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाया गया है। जावेद हसन बेग पार्टी के प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। मंजीत सिंह और सईद असगर अली को जम्मू संभाग का प्रांतीय अध्यक्ष और प्रांतीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। नम्रता शर्मा को जम्मू संभाग में महिला इकाई का प्रभारी नियुक्त किया गया है।