फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूकंप से नहीं बदली JK की भूगर्भीय स्थिति: भट

विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान में हिदूकुश क्षेत्र में आए भूकंप से जम्मू-कश्मीर की भूगर्भीय स्थितियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस तगड़े भूकंप के आफ्टर शॉक्स का भी कोई बड़ा असर इस इलाके पर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन


भूकंप का केंद्र जम्मू से करीब 400 सौ किलोमीटर दूर और 195 किलोमीटर नीचे था इसलिए यहां की भूगर्भीय स्थितियां प्रभावित नहीं हुई हैं। जम्मू विश्वविद्यालय में भूगर्भ विभाग के प्रोफेसर जीएम भट ने रियासत में स्थापित आठ आब्जर्वेटरी से मिले डाटा के विश्लेषण के बाद यह जानकारी दी है।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस भूकंप के बाद रियासत में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हर तरह की तैयारी कर लेनी चाहिए, क्योंकि कश्मीर रीजन भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन

460 साल से इस इलाके में नहीं आया भूकंप

उन्होंने बताया कि पीरपंजाल में 1555 में रिक्टर स्केल पर 8 से ऊपर का बड़ा भूकंप आया था। इसके बाद से इस इलाके में कोई बड़ा भूकंप नहीं आया है। इस भूकंप को भी करीब 460 साल हो चुके हैं।

ऐतिहासिक भूकंपों के अध्ययन से पता चलता है कि हिमालय रेंज में बड़े भूकंप पांच सौ से एक हजार साल के बाद ही आते हैं। उन्होंने बताया कि अभी पीरपंजाल के कई इलाकों में भूगर्भीय प्लेंटें सक्रिय है. जिसकी वजह से हलके भूकंप आते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि जम्मू विश्वविद्यालय 2009 से पुंछ राजोरी, बनी, जेयू कैंपस, कश्मीर, वेरनाग, टंगधार और भद्रवाह इलाके में लगाई गईँ आब्जर्वेटरी के माध्यम से भूगर्भीय हलचलों की मॉनिटरिंग कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें