फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 प्लस के लिए घाटी पहुंचे वीके सिंह

Sat, 15 Nov 2014 03:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में भाजपा के मिशन 44 प्लस की योजना को मजबूती देने शनिवार को पूर्व सेनाध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य विदेश मंत्री वीके सिंह श्रीनगर पहुंचे।
विज्ञापन


सेना से सेवानिवृत्त होने और कश्मीर के कुछ राजनीतिज्ञों को सेना द्वारा पैसा दिए जाने का विवादित बयान देने के बाद जनरल सिंह का यह पहला कश्मीर दौरा है।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक जनरल वीके सिंह कश्मीर संभाग के भाजपा नेताओं और पार्टी प्रत्याशियों से मुलाकात करेंगे और चुनाव संबंधी पार्टी की योजना पर चर्चा करेंगे।

जनरल सिंह के कश्मीर के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ अच्छे संबंध हैं। इन्हीं संबंधों का फायदा उठाने की रणनीति को गति देने के चलते वीके सिंह कश्मीर दौरे पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह इस दौरान कई छोटे दलों के नेताओं एवं निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कुछ प्रत्याशियों से भी मुलाकात करेंगे, ताकि भाजपा विधानसभा चुनाव में 44 प्लस के जादुई आंकड़े को हासिल कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें