फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर पहुंचे सुहाग ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 06 Dec 2014 05:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हर चरण के मतदान से पहले सेना के जवानों को निशाना बना रहे हैं। पहले जम्मू संभाग के अरनिया में आतंकियों ने कहर बरपाया और अब कश्मीर के उरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 11 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।
विज्ञापन


उरी एनकाउंटर के बाद सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए कश्मीर पहुंचें। यहां उन्होंने उरी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

बता दें कि आतंकियों के कब्जे वाली जगह से सेना को पाकिस्तानी मार्का के हथियार और खाने के पैकेट मिले हैं। घटनास्थल से 55 मैगजीन, छह एके राइफल, दो शॉटगन, दो नाइट विजन दूरबीन, चार रेडियो सेट, 32 जिंदा ग्रेनेड और एक मेडिकल किट मिला है।
विज्ञापन


बदामद किए गए फूड पैकेट्स पर उर्दू में लिखा है। आतंकियों के पास से ड्राय फूड्स के साथ इंडियन करेंसी भी मिली है। बताया जा रहा है कि ऐसे मार्का के पैकेट का इस्तेमाल पाकिस्तानी सेना करती है।

बता दें कि आतंकी गोलीबारी करते हुए सेना के कैंप में दाखिल हो गए थे। यहां उन्होंने गोलीबारी के बीच सेना की बैरेक में आग लगा दी। इस दौरान घायल हुए चार जवान बैरेक से निकल नहीं पाए और जलने से उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उरी में हमला करने वाले आतंकी दो दिन पहले ही एलओसी क्रास करके भारत आए थे। खबरों के अनुसार हर आतंकी को दस-दस ग्रेनेड फेंकने थे लेकिन वह सभी मिलकर 12 ग्रेनेड ही फेंक सके।
विज्ञापन


खबर है कि आने वाले दिनों में कई अन्य आतंकी हमले हो सकते हैं। बता दें कि अमर उजाला ने पहले ही पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा बैट हमले की खबर दे दी थी।

सुरक्षा एजेंसियों के पास भी इसकी सूचना था जिसके बाद भी आतंकी हमला करने में कामयाब हुए।

सूत्रों के अनुसार एलओसी के पास अभी भी भारी संख्या में आतंकी जमा हैं जो चुनाव के दौरान फिर से बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें