जम्मू। शहर की सड़कों और फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम की प्रवर्तन टीम का अभियान जारी है। सोमवार को सतवारी से गंग्याल तक छह रेहड़ियां और सामान जब्त किया गया।
टीम ने यातायात प्रभावित होने पर रेहड़ियां, निर्माण सामग्री सहित अन्य सामान को जब्त किया। निगम उपायुक्त आमीर ने कहा कि शहर को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों और रेहड़ी संचालकों से अपील की कि वे निर्धारित स्थानों पर ही कारोबार करें और सड़क तथा फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग दें। संवाद