बिश्नाह। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बिश्नाह पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करा दिया है। पुलिस ने बयान दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया। आरोपी तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
बिश्नाह की पीड़िता की शादी आरएस पुरा में हुई है। मायके आने के लिए वह चौहाला मोड़ पर ऑटो के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान उसी के गांव के तीन युवक कार में आए और लिफ्ट दे दी। पीड़िता के मुताबिक तीनों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने सारी बात अपने परिवार वालों बताई। इसके बाद बिश्नाह पुलिस स्टेशन में पहुंचकर तीनों युवकों धर्मेंद्र कुमार पुत्र बलवीर सिंह, सचिन कुमार पुत्र सोहनलाल, अजय कुमार पुत्र पाला राम के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस तीनों युवकों की तलाश में छापेमारी कर रही है।