फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर के सोनी ने जीता दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। सुंदरबनी में हर साल की तरह इस बार भी पीरों के नाम पर वार्षिक दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के पहलवानों ने भी जौहर दिखाए। दंगल में करीब तीन दर्जन कुश्तियां करवाई गईं जिनमें से प्रमुख कुश्ती हरियाणा के मंजीत पहलवान तथा जालंधर के सोनी पहलवान के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले को जालध्ंार के सोनी पहलवान ने जीता। प्रमुख कुश्ती का इनाम 16 हजार रुपए रखा गया था। इसमें से 11 हजार रुपए जीतने वाले पहलवान तथा पांच हजार रुपए हारने वाले पहलवान को दिए गए। म्युनिसिपल कमेटी के प्रधान राजेंद्र शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें