दिव्यांग किशोरी को दो युवकों ने ऑटो में अगवा किया और फिर उसके बाद गरिमा गार्डन के मकान में ले गए। यहां उसके साथ हैवानियत की।
घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की है। साहिबाबाद थाना के गरिमा गार्डन इलाके में दो ऑटो चालकों ने एक दिव्यांग किशोरी को अपने दोस्त के घर ले जाकर गैंगरेप किया।
पुलिस ने आरोपियों के साथी जूस विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गैंगरेप करने वाले दोनों ऑटो चालक फरार हैं। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अमेठी की रहने वाली एक दिव्यांग किशोरी (17) मेरठ रोड स्थित एक कालोनी में किराए पर रहती है।
वह मेरठ रोड की ही एक फैक्ट्री में काम करती है। बुधवार रात करीब 9 बजे किशोरी घर जाने के लिए पुराना बस अड्डे से ऑटो में बैठी थी। ऑटो चालक ने रास्ते में बहाना बनाकर पीड़िता का मोबाइल लिया और दूसरे साथी ऑटो चालक को बुला लिया।