फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महादेव के महोत्सव में झूमा शहर, शिव तांडव ने किया मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के साथ ही मंदिरों का शहर शिवमय होने लगा है। वीरवार को पर्यटन विभाग और श्री अमरनाथ यात्रा वेलफेयर सोसायटी की ओर से महादेव का महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। बाबा बर्फानी के भजन और शिव तांडव आकर्षण का केंद्र रहा। शिवभक्त भजनों पर मंत्रमुग्ध कर झूमने लगे और पूरा क्षेत्र बम-बम भोले के जयघोष से गूंजने लगा।
विज्ञापन

गांधीनगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से कलाकाराें की टीम आई थी। कलाकारों ने भगवान शिव के विभिन्न भजन गाए और ताडंव भी किया। तांडव को लेकर काफी उत्साह दिखा। भोले शंकर की वेशभूषा में आए कलाकार ने प्रस्तुतियों में रौद्र रूप को बड़ी सुंदरता से दिखाया, जिसे सराहना मिली। गायकों ने भजनों से लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया। अमरनाथ यात्रा के दौरान भगवान शिव की महिमा को बयां करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें