सांबा। पुलिस ने वीरवार को विजयपुर बेकरी चोरी मामले को सुलझाने का दावा किया है। इसमें चोर को गिरफ्तार कर नकदी और लकड़ी की दराज भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार विजयपुर के मुख्य बाजार के पास स्थित बेकरी से लकड़ी की दराज सहित 14 हजार रुपये की नकदी चोरी हो गई थी। पुलिस ने थाना विजयपुर में आईपीसी की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया, और संदिग्धों की तुलना की। उनकी तस्वीरें भी साझा की गईं। जांच में तकनीकी सहायता ली गई और रात में छापे भी मारे। अंत में आरोपी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोशन लाल उर्फ काका निवासी स्वांखा मोड़ विजयपुर के रूप में हुई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने कहा कि सांबा पुलिस ने पांच महीनों में कुल 86 चोरों को गिरफ्तार किया है और चोरी के 46 मामले सुलझाए हैं। संवाद