फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय निकाय चुनाव का भविष्य सरकार गठन पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव का भविष्य अब सरकार गठन पर ही निर्भर करता है। सरकार गठन में हो रही देरी की वजह से 18 जनवरी को शुरू होने वाला बजट सत्र स्थगित हो चुका है।
विज्ञापन


स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव इस साल होने अप्रैल माह में करवाने की तैयारी हो रही थी, लेकिन यह चुनाव भी सरकार गठन पर ही निर्भर करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निकाय चुनाव और पंचायती चुनाव का फैसला सरकार गठन के बाद ही होगा। हालांकि इसके लिए जमीनी स्तर पर तैयारी चल रही थी। मतदाता सूचियों पर भी काम जारी है।

Trending Videos
विज्ञापन

रैल‌ियों का ‌स‌िलस‌िला थमा

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खोई जमीन तलाशने में जुटी कांग्रेस ने स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी जोरशोर से शुरू की हुई थी।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर कई जिलों में रैलियां तक कर चुके थे। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के सात जनवरी को निधन के बाद रियासत में सियासी परिदृश्य के बाद रैलियों का सिलसिला कम हो गया है।

भाजपा भी संभावित उम्मीदवारों को शार्ट लिस्ट करने के काम में जुटी हुई थी। पीडीपी और नेकां भी अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कह चुकी थी। पार्टियों नेताओं अनुसार अब सरकार गठन पर भी चुनाव निर्भर करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें