लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने कहा है कि प्रदेश में कॉलेज और विश्वविद्यालय में सुविधाओं को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हर संभव विकास राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। माथुर सोमवार को राज निवास मेें लद्दाख यूनिवर्सिटी से जुड़े मुद्दों और कैपेक्स बजट पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे।
लद्दाख में फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया था। बैठक के दौरान प्रदेश के छह कॉलेजों, कारगिल प्रशासनिक मुख्यालय के लिए जमीन आवंटन, विश्वविद्यालय में पद सृजन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।