फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद फिर बिगड़ा रियासत का मौसम

Tue, 24 Feb 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन बाद एक बार फिर रियासत का मौसम बिगड़ गया। पूरे रियासत में झमाझम बारिश हुई। गुलमर्ग तथा जम्मू संभाग के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई। हालांकि, बारिश तथा बर्फबारी का जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कोई असर नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


मंगलवार को श्रीनगर के लिए एकतरफा वाहन छोड़े गए। बुधवार को मौसम को देखते हुए श्रीनगर से जम्मू की ओर वाहन छोड़े जाएंगे। इस बीच कारगिल तथा लेह सबसे अधिक ठंडा रहा। श्रीनगर में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। जम्मू में अधिकतम पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक 25.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक 17.3 डिग्री रहा।

गुलमर्ग में पांच इंच ताजा बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही सोनमर्ग, गुरेज, जोजिल्ला पास, राजधान पास आदि इलाकों में भी बर्फबारी हुई। यहां 2.4 सेमी बारिश रिकार्ड की गई। श्रीनगर में 5.8 मिमी तेज बारिश हुई। बनिहाल और जवाहर सुरंग पर बर्फबारी के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिसलन बनी हुई है।
विज्ञापन


जम्मू में 0.9 मिमी, बटोत में 2.2 मिमी व बनिहाल में 1.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। पत्नीटाप में बारिश व नत्थाटाप में हल्की बर्फबारी हुई। चिनैनी में तेज बारिश के साथ ओले पड़े। कठुआ व इसके आसपास के इलाकों में बारिश हुई।

उधर, कारगिल का न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 और लेह का 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। श्रीनगर का अधिकतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य 9 डिग्री से कुछ कम दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य शून्य डिग्री से छह डिग्री अधिक रि कार्ड किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें