श्रद्धालुओं का यह जत्था 39 वाहनों में सवार होकर सुबह करीब 3 बजे बालटाल के लिए रवाना हुआ। इस नए जत्थे के प्रस्थान के साथ ही जम्मू बेस कैंप से अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर 1,41,712 हो गई है।
इससे पहले सोमवार को 1,056 और रविवार को 3,886 श्रद्धालुओं ने जम्मू बेस कैंप से यात्रा शुरू की थी। इस बार की 57 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को होगा।
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिसलन और मलबा हटाने के काम के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ था। बाद में सड़क को दोबारा खोल दिया गया, जिससे अमरनाथ यात्रियों की आवाजाही सुचारु हो सकी।