फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर को विदेश मंत्री के पाक दौरे से रिश्ते सुधरने की उम्मीद: फारुख

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेस को अगले हफ्ते पाकिस्तान जा रही विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज के पाकिस्तान दौरे से भारत पाकिस्तान के बीच संबंधों के सुधरने की बहुत उम्मीदें हैं।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सुषमा स्वाराज के पाकिस्तान दौरे का स्वागत किया है। उनको उम्मीद है इस दौरे से दोनों देशों के बीच तनाव कम हो जाएगा।

फारूक यहां अपने पिता और नेशनल कांफ्रेंस के फाउंडर शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 110वीं जयंती पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। साथ ही उन्होंने पेरिस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पिछले सप्ताह हुई मुलाकात का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि दोनों के बीच में क्या बातचीत हुई है लेकिन उम्मीद है जम्मू कश्मीर मुददे पर कोई हल जरूर निकलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन

तो क्या एटम बम फेंक दें दोनों देश

एनसी लीडर अब्दुल्ला ने ये बात डल झील पर पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए कही। अब्दुल्ला पार्टी समर्थकों को कश्मीरी भाषा में संबोधित करते दिखे, जब‌ मीडिया ने उनसे अंग्रेजी या उर्दू में संबोधित करने को कहा तो उन्होंने कहा कि ये ही हमारी मातृभाषा है और हमें इसको प्रमोट करना चाहिए।

उन्होंने अपने हाल ही के बयान पर कहा कि ना तो भारत और ना ही पाकिस्तान एक दूसरे के हिस्से में कब्जा नहीं ले सकता है। दोनों देशों के पास एटम बम है, तो क्या दोनों देशों को एक दूसरे के हिस्सों में बम फेंक देने चाहिए?

उन्होंने यथास्थिति का समर्थन करते हुए कहा कि वह दोनों देशों के कश्मीर के अपने-अपने क्षेत्रों के लिए अधिक से अधिक स्वायत्तता देने और राज्य के दो पक्षों के बीच मुफ्त यात्रा और व्यापार की अनुमति देकर नियंत्रण अप्रासंगिक की लाइन बनाने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें