रियासत में गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे करीब 50 हजार बीपीएल परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन जल्द जारी होगा। यह जानकारी उपभोक्ता और जन वितरण विभाग के मंत्री चौधरी जुल्फिकार अली ने दी।
एचपीसीएल बाटलिंग प्लांट बाड़ी ब्राह्मणा के औचक दौरे पर पहुंचे मंत्री ने कहा कि कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) योजना के तहत बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन पर सिलेंडर और रेगुलेटर के लिए गारंटी मनी जमा नहीं करवानी पड़ेगी। उन्हें केवल एलपीजी की कीमत ही चुकानी होगी।
इस अवसर पर मंत्री के समक्ष माक फायर ड्रिल का भी प्रदर्शन किया गया। उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री विभाग के डायरेक्टर जीएस चिब, ज्वाइंट कंट्रोलर लीगल मेट्रोलाजी अमर सिंह, डिप्टी कंट्रोलर लीगल मेट्रोलाजी मनोज प्रभाकर आदि इस दौरान मौजूद रहे।