फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की भर्ती में जमा कराए फर्जी दस्तावेज, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सांबा में हुई सेना की भर्ती में फर्जी दस्तावेज देने वाले चार उम्मीदवारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। सेना की शिकायत पर पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिश्नाह के रहने वाले दिलदार सिंह, विपन चौधरी, डोडा के रहने वाले रोहित सिंह और कानाचक के रहने वाले विक्रम सैनी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार यह उम्मीदवार भर्ती की अन्य प्रक्रियाओं में पास होकर आगे पहुंच चुके थे। इसके बाद जब इनसे दस्तावेज मांगे गए तो दस्तावेज जमा कराए गए। जब इनकी पड़ताल की गई तो पता चला कि जमा कराए दस्तावेज फर्जी हैं। इसके बाद सेना की ओर से पक्का डंगा पुलिस में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच करने के लिए कहा गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें