फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जीवाड़े से अनुकंपा पर ली नौकरी, दो पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। एमईएएस विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनुकंपा नियुक्ति का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच जम्मू ने रतनाल के रहने वाले बंसी लाल और दर्शन सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दर्शन सिंह ने एमईएस में धोखे से नौकरी ली है। इसमें विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत है।
विज्ञापन

बिश्नाह के रतनाल के रहने वाले शंकर सिंह ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके पिता तेज राम कालू चक में बतौर सहायक जीई नियुक्त थे। 1986 में सड़क हादसे में पिता की मौत हो गई। तेज राम के बड़े भाई बंसी लाल भी एमईएएस विभाग में इलेक्ट्रिशियन कार्यरत थे। तेज राम की मौत के बाद पेंशन और अनुकंपा नियुक्ति का मामला बंसी लाल देखने लगे। शंकर सिंह का आरोप है कि बंसी लाल ने तेज राम के परिवार की जगह अपने बेटे दर्शन सिंह को अनुकंपा आधार पर एमईएस में चपरासी लगवा दिया, जबकि यह नौकरी तेज राम की पत्नी को मिलनी चाहिए थी। शंकर सिंह ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2012 में उन्हें पता चला कि उनके हिस्से की नौकरी बंसी लाल का बेटा लेकर बैठा हुआ है। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की शुरूआती जांच में नौकरी फर्जी तरीके से लेना पाया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें